Jan Mudde

No.1 news portal of India

हकीमपुर तुर्रा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव चले धारदार हथियार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के हकीमपुर तुर्रा गांव में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार चले जिसमें एक ही पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं इनाम पक्ष के घायल लोगों का आरोप है उन्होंने ग्राम प्रधान पद का चुनाव काफी मजबूती के साथ लड़ा था जिसके बाद दुसरा पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा और समय समय पर मामूली बात को लेकर गांव में तनाव रहने लगा।पीड़ित सनव्वर अली ने बताया की प्रधान पक्ष के दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर निहत्थे लोगों पर हमला किया है।

जिसमें इनाम पुत्र बशीर,अकरम पुत्र नाजिर,एजाज पुत्र भूरा, मनव्वर पुत्र मोहम्मद अखलाक,घायल हुए हैं।हमला करने वालों में नदीम पुत्र मीर आलम,शाहबान,नईम, मोनीश,नावेद,खुशहाल,मोहम्मद अबरार आदि शामिल रहे फिलहाल गांव में भारी तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369