आरिफ नियाज़ी
पुरकाजी नगर पंचायत का चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही राजनीतिक दलों के नेता भी पुरकाजी पहुंचने लगे हैं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी बुधवार को पुरकाजी पहुंचे जहां उन्होंने एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर रहे हैं देश में विकास की जगह उन्हे केवल हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाना रहता है
आज विकास से भाजपा सरकार पूरी तरह से भटक गई है भाजपा ने इस देश को नफरत का देश बना दिया है भाईचारे और सौहार्द को बिगाड़ना भाजपा की आदत बन चुका है लेकिन अब आम आदमी पार्टी झाड़ू से ऐसे लोगों को सूपड़ा साफ करेगी जो देश में नफरत और धार्मिक उन्माद पैदा करते हों। संजय सिंह ने कहा की पुरकाजी की अवाम इस बार आम आदमी पार्टी को जिताएगी ताकि इस कस्बे का विकास हो सके।संजय सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की आज मोदी जी और अडानी दोनो भाई भाई हैं देश के हर व्यापार में अडानी की हिस्सेदारी है सब कुछ अडानी के हाथों में है देश इस समय बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है
ऐसे में अगर जनता एक जुट होकर नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हराने और आम आदमी पार्टी को जिताने का काम करती है तो पुरकाजी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।उन्होंने आह्वान करते हुए कहा की सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर आम आदमी पार्टी को जिताने का काम करें ।आम आदमी पार्टी कस्बे में नए आयाम स्थापित करेगी।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेंहदी रजा ने कहा की इस बार पुरकाजी की जनता आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताएगी। उन्होंने कहा की पुरकाजी की जनता मान चुकी है की आम आदमी पार्टी ही इस क्षेत्र का विकास बेहद ईमानदारी के साथ कर सकती है। उन्होंने कहा की आम आदमी अब पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है जो विकास पर अधिक ध्यान देगी। उन्होंने कहा की आज तक जो भी पुरकाजी नगर पंचायत के अध्यक्ष बने उन्होंने विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा कस्बे की अवाम को भुगतना पड़ा है।
मेहंदी रजा ने कहा की उन्हें मौका मिलता है तो वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदल कर नई इबारत लिखने का काम करेंगे । उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा की इस बार उन्हें एक मौका अवश्य दें ताकि इस कस्बे को विकास के मामले में आगे बढ़ा सकें।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद संजय सिंह का ढोल नगाड़ों और बाइक रैली निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम भीड़ के लिहाज से काफी सफल रहा जिससे कार्यक्रम आयोजक भी काफी गदगद दिखाई दिए।उन्होंने आए सभी लोगों का मंच से आभार भी प्रकट किया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला