आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार के अधिकारी सरकारी बजट को किस तरह से चुना लगा रहे हैं इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो। ताजा मामला मंगलौर के नारसन कलां न्याय पंचायत का है जहां कृषि विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर कृषक महोत्सव आयोजित किया गया था जहां कृषक महोत्सव मात्र औपचारिकता बन कर रह गया।इस दौरान मुठ्ठीभर किसान ही पहुंचे थे जिसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है।
गौरतलब है की नारसन क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है जहां किसानों की संख्या काफी ठीक ठाक मानी जाती है लेकिन विभाग द्वारा प्रचार प्रसार ना करने से किसान इस महोत्सव में नहीं पहुंच पाए जब इस बाबत मौके पर मौजूद किसानों से जानकारी ली तो वह भी कुछ नहीं बता पाए वहीं विभागीय अधिकारी भी किसान ना पहुंचने से काफी हैरान हैं।
आज का कृषक महोत्सव पूरी तरह से फेलियर साबित हुआ है। वही इस बाबत नारसन क्षेत्र के कृषि अधिकारी नरेश कुमार का कहना है की किसान इस समय अपने काम में व्यस्त हैं ऐसे में किसान इस महोत्सव में बड़ी संख्या में नहीं पहुंच पाए।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला