Jan Mudde

No.1 news portal of India

बसपा नेता सुबोध राकेश के आरोपों के बाद भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल ने कहा नगर पंचायत की जल्द जांच करेगा शासन, आवास और शौचालय निर्माण में हुआ बड़ा घोटाला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर में भाजपा और बसपा नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं एक तरफ जहां बसपा नेता और नगर पंचायत प्रतिनिधि सुबोध राकेश हैं तो वही दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र अग्रवाल,मास्टर सत्यपाल और मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना हैं। अब सुबोध राकेश के आरोपों के बाद भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल ने भी सुबोध राकेश पर पलटवार किया है।मास्टर सत्यपाल का आरोप है की सुबोध राकेश पूरी तरह से बौखला गए हैं और इसीलिए उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेता का आरोप है की व्यक्तिगत आरोप लगाना बेहद आसान है भगवानपुर की जनता ही नहीं पूरा क्षेत्र की जनता जानती है कौन कैसा है यह बताने की आवश्यकता नहीं है। मास्टर सत्यपाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की आज सुबोध राकेश देवेंद्र अग्रवाल को भूमाफिया बता रहे हैं पहले सुबोध राकेश को यह समझना चाहिए कि भगवानपुर प्रधान रहते हुए देवेंद्र अग्रवाल दिवंगत सुरेंद्र राकेश के बेहद करीबी थे और 2015 तक सुरेंद्र राकेश और देवेंद्र अग्रवाल एक साथ रहे तो अगर देवेंद्र अग्रवाल ने ऐसा कुछ किया है तो उसका जिम्मेदार कौन है।

इस परिवार की मिलीभगत से ही किसी भूमि पर कब्जा किया होगा जिसकी प्रशासन को जांच करनी चाहिए। इस तरह के आरोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला सच सब जानते हैं।उन्होंने कहा की नगर पंचायत भगवानपुर में बड़ा गड़बड़ झाला है आवास और शौचालय निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आएगा इतना ही नहीं सड़कों पर लगने वाले शिलापट्ट पर भी सुबोध राकेश अपना नाम लिखवाते हैं उन पर कौनसा पद है जिसकी जांच होना बेहद आवश्यक है।उसी को लेकर सुबोध राकेश बौखला गए हैं।

मास्टर सत्यपाल ने कहा की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसके वह भी कार्यकर्ता है वह एक शिक्षक हैं जो अपनी मेहनत से अध्यापन से गुजारा करते हैं उन पर लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं हम बसपा के अदने से नेता से डरने वाले नहीं है हम ईमानदार हैं हमारी पार्टी भी ईमानदार है हम किसी के सामने झुकने और डरने वालों में से नहीं हैं। वहीं इस बाबत कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना ने कहा की सुबोध राकेश उन पर जो आरोप लगा रहे हैं उसकी जांच करा लें दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।उन्होंने कहा की वह भाजपा के कर्मठ सिपाही हैं अगर किसी मामले में वह दोषी पाए जाते हैं तो पार्टी जो सजा उन्हे देगी वह उन्हें मंजूर है।

लेकिन नगर पंचायत में जो घोटाले हुए हैं उसकी जांच होनी चाहिए। इंदिरा आवास और शोचाल्यों में बड़ा गड़बड़झाला है जो अब उजागर हो चुका है।गौरतलब है की बसपा नेता सुबोध राकेश ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जमकर आरोप लगाए थे जिसके बाद मास्टर सत्यपाल और राजकुमार कसाना मीडिया के सामने आए और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा की सुबोध राकेश सिस्टम सिस्टम करते हैं लेकिन उन्हें सिस्टम की एबीसीडी भी नहीं आती है आज उनका परिवार अरबों की संपत्ति का मालिक है कहां से आई इतनी दौलत इसकी भी जांच होनी आवश्यक है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369