Jan Mudde

No.1 news portal of India

ग्राम बुक्कनपुर साबिर राणा के निवास पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स और राव आफताब का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

लंढौरा के बुक्कनपुर और गाधारोना गांव में अलग अलग कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ।दरअसल बुक्कनपुर गांव में साबिर राणा के निवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमे बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तार के समय सभी लोगों ने अपने देश और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी।

इस मौके पर शादाब शम्स ने कहा है कि रोजा बुराई से बचाता है और अच्छाई की तरफ ले जाता है यह महीना इबादत का महीना है इस महीने में जितनी भी इबादत की जाए उतनी बेहतर है। रमजान का अलग ही महत्व है रमजान का महीना आपसी सौहार्द और गरीबों बेसहारा लोगों की मदद करने का महीना है इस महीने में ज्यादा से ज्यादा खैरात जकात और सदके से गरीबों की मदद की जा सकती है।

शादाब शम्स ने कहा की ऐसे आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है एक दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है और एक दूसरे के सुख दुख सुनने और समझने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा की भारत देश अलग अलग धर्मों और जातियों का देश है जो एक गुलदस्ते की तरह बना है इस देश की एक अलग ही अपनी पहचान है ये ही तो हमारी गंगा जमना तहजीब का सबूत है। प्रमुख समाज सेवी राव आफताब और साबिर राना ने भी सभी लोगों को माहे रमजान मुबारक की बधाई देते हुए कहा है कि

रोजा इफ्तार पार्टी से आपसी भाई चारा और सौहार्द कायम रहता है सभी लोग एक साथ बैठकर एक समय में रोजा इफ्तार करते है जो एक बहुत बड़े फख्र की बात है रोजा रखने से रोजेदार हर बुराई से बचता है और अल्लाह के भी करीब रहता है।उन्होंने कहा की रोजा इफ्तार पार्टी से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है रोजा ईफ्तार पार्टी के मुबारक मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिनमे मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अनीस अहमद गौड़,

भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली, राव ओरंगजेब,राव इकबाल ,सुभाष शर्मा, एम एम मलिक, पूर्व प्रधान गिरी, भाजपा नेता राहुल, गुलशेर,प्रधान इंतजार, जुल्फकार प्रधान, वसीम प्रधान,शौकत प्रधान प्रधान सतेंद्र गिरी,आलम राव,चिश्ती राव ,प्रधान बुकनपुर आदि शामिल रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369