Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में मजबूती के साथ लोकसभा और नगर निकाय चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोकदल चौधरी नीरपाल सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के डी ए वी कॉलेज के पास एडवोकेट आर के जैन के कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहूचे राष्ट्रीय लोकदल के उत्तराखंड प्रभारी एवम राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने पर बल देगा। उन्होने कहा कि गांव गांव में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उनको ज़िम्मेदारी दी जाएगी||

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सांसद जयंत चौधरी ने हर्षभान चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।आगामी 15 दिनों में पूरे उत्तराखंड में पार्टी संगठन विस्तार कर लिया जाएगा।
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का जिस मकसद और उद्देश्य के साथ गठन हुआ था तथा इस राज्य के निर्माण में हजारों आंदोलनकारियों की शहादत हुई थी लेकिन ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की सत्ता तो हासिल की लेकिन इस राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देश का अन्नदाता कहे जाने वाला किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है।चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ों का भुगतान बकाया है।इकबालपुर चीनी मिल पिछला बकाया भुगतान करने में नाकाम रही है।जिससे गन्ना किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल सड़कों पर उतरेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
बैठक के दौरान चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल नगर निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगा।इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार,देहरादून,नैनीताल शीट पर राष्ट्रीय लोकदल का अपना जनाधार है।जिस पर पार्टी मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सांसद जयंत चौधरी की सोच किसान मजदूर गरीब युवाओं के लिए रही है।जयंत चौधरी किसानों के नेता माने जाते हैं। राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है।उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय लोकदल को भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप मे देखना चाहते हैं।

बैठक में मनोज कुमार,धनवीर सिंह राठी,मोहित जैन, अथर अली,नसीम खान,कलीम खान,सरदार पम्मी आदि उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369