आरिफ नियाज़ी
रुड़की में महावीर जयंती की धूम रही। सुबह सवेरे से ही जैन समाज द्वारा पूरे शहर में मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान शहर में जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया था। एक तरफ जहां पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने अपने आवास पर भंडारे का आयोजन किया था तो वहीं अंकलक जैन और आरुष जैन के आवास पर भी भंडारे का आयोजन किया गया था।इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश चंद जैंन ने कहा की आज पूरे विश्व में भगवान महावीर जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है भगवान महावीर ने हमेशा भाईचारे और अहिंसा का संदेश दिया
अगर आज पूरी दुनिया उनके संदेश को अपना ले तो कहीं पर भी कोई हिंसा नहीं हो सकती।पूर्व विधायक ने कहा की भगवान महावीर ने अहिंसा परमोधर्म और जियो और जीने दो का संदेश दिया जिसे सभी लोगों को मानना चाहिए। आज अधिकांश लोग मान भी रहे हैं वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी भी भगवान महावीर के बताए हुए रास्ते को अपना रहे हैं । उन्होंने देश प्रदेश के लोगों को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दी।इस मौके पर श्री दिगंबर जैन समाज के प्रधान अनिल जैन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भगवान महावीर ने हमेशा अहिंसा को अपनाया और अहिंसा का संदेश दिया आज जैन समाज भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चल रहा है
उन्होंने कहा की भगवान महावीर की जयंती के मौके पर शहर के सभी लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया सभी में आज भारी उत्साह देखने को मिला मंत्री अवनीश जैन,कोषाध्यक्ष सुभाष जैन, सुनील जैन,नवनीत जैन, मुकेश जैन,विकास जैन,अंकुर जैन,अक्षत जैन,अरिंजय जैन,सुधीर जैन,सुभाष जैन एस बी आई,पी के जैन,भूपेंद्र जैन,अक्षित जैन,प्रदीप जैन,मनोज जैन,उमंग जैन,सुनील जैन,लाल चंद जैन,अतुल जैन,अमन जैन,वरुण जैन,आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला