आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में इंतजाम लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। दरगाह प्रबंधन की पूरी कोशिश है की दरगाह के निजाम को और बेहतर बनाया जाए और कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए लगातार कोशिशें जारी हैं।दरगाह कार्यालय में पहली बार किसी प्रबंधक ने फरवरी मार्च 2023 के आय व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक किया है जिसे कार्यालय पर चस्पा भी कर दिया गया है ताकि किसी के मन में कोई दरगाह को लेकर किसी तरह की कोई भ्रांति ना रहे।
जो दरगाह कार्यालय पर होर्डिंग्स लगाया गया हैं उसमें दरगाह के सबसे बड़े लंगर में आने वाले चढ़ावे से लेकर दरगाह में आने वाली तमाम रकम का लेखा जोखा भी दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी दरगाह प्रबंधक द्वारा अपने कार्यकाल का दरगाह कार्यालय पर आय व्यय का लेखा जोखा जारी किया हो। इस ब्यौरे में दरगाह में पिछले दो माह फरवरी और मार्च माह में 36 मुर्गे और 11बकरे भी चढ़ावे के रूप में आए।इतना ही नहीं दरगाह में मैनुअल रसीद द्वारा 40503 जबकि कंप्यूटर द्वारा दी गई रसीद से 8610 की रकम बरामद हुई है।
सबसे दिलचस्प बात यह है की नवनियुक्त प्रबंधक रजिया बेगम के प्रयासों से पहली बार दुकानदारों से किराए के रूप में बड़ी रकम की वसूली हुई है। जिसके चलते फरवरी माह में दुकानदारों से वसूला गया किराया 5 लाख पच्चीस हजार चार सौ जबकि मार्च माह का 26लाख 77हजार सात सौ दस यानी कुल 32 लाख से अधिक वसूली हुई जो एक बड़ी उपलब्धि है।दरगाह प्रबंधक के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।
वहीं इस बाबत दरगाह प्रबंधक रजिया बेगंबका कहना है की पूरे कार्यालय में सभी कर्मचारी अनुशासन में रहते हैं अब पुराने वाला ढर्रा नहीं चलेगा दरगाह कार्यालय में परिवर्तन दिखाई दे रहा है पहले किसी तरह का कोई रिकॉर्ड दरगाह कार्यालय के पास नहीं होता था लेकिन अब एक चम्मच से लेकर आटे और चीनी के बोरे तक के रिकॉर्ड मौजूद हैं पहले चढ़ावे का कोई रिकॉर्ड कर्मचारियों के पास नहीं होता था लेकिन आज जो भी सामान दरगाह में आया उसका रिकॉर्ड मौजूद है।अब हर कार्य में पारदर्शिता रहेगी किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला