आरिफ नियाज़रुड़की आज सैंकड़ों पूर्व सैनिक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर रैली निकालते नजर आए। इस दौरान एक रैंक एक पेंशन की विसंगतियों को दूर कर समान पेंशन को लेकर पूर्व सैनिकों द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। दरअसल आज सुबह सैंकड़ों पूर्व सैनिक हाथों में बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को एक ज्ञापन सोंपा।
ज्ञापन में पूर्व सैनिक विजय सिंह पंवार ने कहा की पूर्व सैनिक , जेसीओ, औनरैरी रैंक के समस्त सेनानी आज अपने आपको अत्यधिक अपमानित महसूस कर रहे हैं। पंवार ने कहा लंबी प्रतीक्षा के बाद भारत सरकार 2014 में ओ आर ओ पी की घोषणा कर उसकी बकाया राशि का भुगतान भी कर दिया लेकिन उसमें आज भी बड़े पैमाने पर विसंगतियां है जिसे दूर करने के लिए दो कमेटियां बनाई गई थी परन्तु उन कमेटियों द्वारा पूर्व सैनिकों की पेंशन में आज तक भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।जिससे पूर्व सैनिकों में निराशा है।
पंवार ने कहा उसी के चलते पूर्व सैनिकों का मनोबल टूटा है उन्होंने कहा कि इन विसंगतियों से भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों के बीच विश्वास और स्वार्थ पूर्ण भावना कमजोर हो रही है उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहते हैं और देश में अपना अहम योगदान देते हैं लेकिन आज तक भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है जबकि वह सम्मानजनक पेंशन के हकदार हैं जिसकी अपेक्षा सरकार से करते हैं।
इस मौके पर पूर्व सैनिक कुंवर डंगवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की सरकार को जल्द ही ओआरओ पी की विसंगतियों को दूर करना चाहिए जिससे सैनिकों का मनोबल ऊंचा रह सके और पूर्व सैनिक भी अपने को समाज में गौरांवित महसूस कर सकें। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला