आरिफ नियाज़ी
नवरात्रि सामूहिक नवाह्न परायण के बाद दिनांक 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक चलने वाला श्री सिद्धबली हनुमान जयन्ती महोत्सव जीवनदीप आश्रम रुड़की मे धूमधाम से प्रारंभ हो चुका है इस अवसर पर प्रतिदिन भंडारा एवं हनुमान जी की सिंदूर पूजा व सवामणी पूजा भक्तों द्वारा चल रही है जीवनदीप पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि जी महाराज द्वारा इस अवसर पर प्रतिदिन सायं काल 6:00 से 8:00 तक श्रीमद् राम चरित्र मानस के किष्किंधा कांड के ऊपर प्रवचन का भी आयोजन चल रहा है जीवनदीप आश्रम रुड़की में प्रतिष्ठित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही किष्किंधा कांड की कथा के कल के प्रसंग में पूज्य महाराज श्री ने बताया किष्किंधा कांड का पाठ करने से आपत काल में उत्पन्न संकट से मनुष्य की रक्षा होती है
किष्किंधा कांड एक दिव्य कांड है जहां श्री हनुमान जी का प्रभु श्री राम से मिलन तथा सुग्रीव से मित्रता का विशेष प्रसंग है
सुग्रीव जीव है जो सदैव संकटों में गिरा है भयभीत रहता है किंतु जीव जब श्री हनुमान जैसे सद्गुरु की शरण हो जाता है तब उसको प्रभु की कृपा सहज प्राप्त हो जाती है और जीवन धन्य हो जाता है जीवन में गुरु को पा जाना ही सार्थकता है गुरु से ही यह ज्ञान प्राप्त होता है कि जीवन का मूल्य क्या है जीवन को कैसे जीना चाहिए जीवन का उद्देश्य क्या है संसार तो नश्वर है नाशवान है माया से रचा बसा है गुरु ज्ञान व कृपा से ही मौह और अज्ञान से जीव बच पाता है तथा जीव स्वार्थ से हटकर परमार्थ के मार्ग पर चलने लगता है और इसी में जीवन की धन्यता है
सुग्रीव के जीवन की श्रेष्ठता इसमें है कि वह भगवान को अपने नेत्रों से नहीं गुरु के नेत्रों से जानना चाहता है जीव के नेत्र सांसारिक है वह माया कृत संसार को ही देख सकते हैं परमात्मा को देखने और जानने के लिए गुरु की कृपा रॉकी दिव्य ज्ञान और दिव्य चक्षु चाहिए कलयुग में श्री हनुमान जी एवं मां भगवती की साक्षात प्रकट भक्ति है श्री हनुमान जी की भक्ति और शरण में रहने से जीव की अनेक प्रकार की विकार वासनाओं से व्यसनों से रक्षा होती है श्री हनुमान जी महाराज बल विद्या और बुद्धि के प्रदाता हैं
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार
श्री हनुमान जी महाराज लौकिक और पारलौकिक दोनों ही सुखों को देने वाले हैं
तुम उपकार सुग्रीवही कीना
राम मिलाए राजपद दीना
इस अवसर पर श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर रुड़की कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल प्रवीण सभरवाल केपी सिंह बृजमोहन सैनी जीवनदीप गुरुकुलम के प्रधानाचार्य दीपक गोस्वामी राजभोग प्रतिष्ठान के मालिक महेंद्र सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसलय सैनी कलियर से प्रत्याशी रहे मुनीष कुमार सैनी
यजमान के रूप में विजय सैनी परिवार सहित गाजियाबाद से आए हुए रवि शर्मा तथा मोदीनगर से आए रामप्रकाश कश्यप मुरादाबाद से पधारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आदेश चौधरी मुजफ्फरनगर से पूर्व प्रचारक फूलचंद शर्मा व्यवसाई और समाजसेवी श्री भगवान शर्मा मुकेश सिंघल जी डॉक्टर बृजपाल रोमा सैनी जी पंकज कश्यप ललित कश्यप सचिन मनोज शर्मा सुदर्शना सैनी दीपक शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला