Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढौरा मंडल की भाजपा सशक्तिकरण कार्यशाला के बाद कार्यकर्ताओं में बढ़ा भारी उत्साह जसबीर सिंह पाल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

लंढौरा मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष जसबीर सिंह पाल ने कहा की ढडेरा में हुई भाजपा मंडल की सशक्तिकरण कार्यशाला से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है इस कार्यशाला के बाद सभी कार्यकर्ता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट गए हैं।भाजपा उपाध्यक्ष जसबीर सिंह पाल ने कहा की आज भाजपा देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं ।

उन्होंने कहा की देश के लोगों का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बहुत बढ़ा है जिसके चलते आज पार्टी लगातार सभी राज्यों में लौट रही है कांग्रेस जैसी पार्टी को जनता ने नकार दिया है आने वाला समय भी भाजपा का है नगर निकाय चुनाव हों या लोकसभा चुनाव सभी में भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी।

पार्टी एक नया इतिहास रचेगी।जसबीर सिंह पाल ने कहा की उत्तराखंड सरकार बेहतर कार्य कर रही है जिसकी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है ।उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर इतिहास रचने का काम किया है आज अन्य राज्य भी इस कानून को बनाने में लगे हैं लेकिन सबसे पहले प्रदेश की सरकार ने इस कानून को बनाकर नई मिसाल कायम की है।उन्होंने कहा की आने वाला समय भी भाजपा का है भाजपा ही इस देश पर राज कर सकती है तभी यह देश आगे बढ़ सकता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369