आरिफ नियाज़ी
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में भाजपा हाईकमान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुट गया है जिसके चलते लंढौरा मंडल में ढडेरा के एक वेडिंग प्वाइंट में लंढौरा भाजपा मंडल द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ हुआ जिसमे भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। इस मौके मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी आज दुनिया के देश भारत को बहुत बेहतर स्थिति में देखते हैं
यही कारण है कि आज विदेशों में भी भारत का डंका मजबूती के साथ बजा है चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है जिसमें संगठन और कार्यकर्ता का पूरा सम्मान किया जाता है कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रानी देवयानी बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं चल रही है उनका लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है या नहीं कार्यकर्ता इस पर भी विशेष ध्यान दें।
रानी देवयानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी में सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और सबसे अधिक कार्यकर्ता है जो पार्टी को दिन-रात आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रानी देवयानी ने कहा कि देश में महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सम्मान दिया है वह आज तक कोई भी सरकार नहीं दे पाई है यही कारण है कि आज महिलाएं भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रही हैं
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी ना छोड़े। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर व्यक्ति खुशहाल नजर आ रहा है केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की धामी सरकार दोनो ने देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है ।आज उत्तराखंड भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है यही वजह है कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है ।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि राणा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे ।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया ताकि बूथ स्तर तक पार्टी को नए आयाम मिल सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें कार्यकर्ताओं को बेहद सम्मान मिलता है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद गौतम ,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाल, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा, अनीश कस्सार,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफजाल अली आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता पांडे ने किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला