Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक आज,महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पास,सभासदों में भी भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक आज होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। झबरेड़ा के विकास के लिए होने वाली इस बोर्ड बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसमें चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी समेत सभी बोर्ड सदस्य शामिल रहेंगे ।माना जा रहा है की आज होने वाली इस बोर्ड बैठक में बजट प्रस्ताव,तहबाजारी ठेके,यूजर चार्ज लागू करने के साथ साथ झबरेड़ा कस्बे के अन्य विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

नगर पंचायत के कर्मचारी इस बोर्ड बैठक को लेकर पहले ही तयारी कर चुके हैं। हालांकि लंबे समय बाद आज बोर्ड बैठक हो रही है जिसे लेकर बोर्ड सदस्यों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बाबत नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह ने बताया की बोर्ड बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए जाएंगे झबरेड़ा का विकास लगातार आगे बढ़ रहा है नगर पंचायत ने कस्बे के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं कस्बे की जनता सब कुछ जानती है की नगर पंचायत ने कस्बे में कितना कार्य कराया है।

कुछ लोग जनता को भ्रमित करना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं है प्रदेश की भाजपा सरकार के सहयोग से नगर पंचायत ने कस्बे को विकास की नई दशा दी है। आज जनता समझ चुकी है की उनका भला कौन कर सकता है।आज बोर्ड बैठक में भी कस्बे के लिए जो बेहतर रहेगा और कस्बे के लिए क्या किया जा सकता है इसकी चर्चा भी बोर्ड बैठक में की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369