Jan Mudde

No.1 news portal of India

होली के दिन से लापता युवक का सुराग ना लगने पर परिजनों में भारी रोष

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में होली के दिन से गंगनहर में लापता युवक का सुराग पुलिस आज तक भी नहीं लगा सकी है जिससे लापता युवक के परिजनों में भारी रोष व्याप्त है। आज भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के साथ लापता युवक के सैंकड़ों परिजन सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस से लापता युवक की निष्पक्ष जांच की मांग की।इस दौरान सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने आश्वासन दिया है की लापता युवक की जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।

दरअसल रुड़की के शेखपुरी निवासी लापता रजत के परिजनों का आरोप है की होली के दिन रजत अपने कुछ दोस्तो के साथ गंगनहर के पास पहुंचा था तभी से वह घर नहीं लौटा और गंगनहर में लापता होने की जानकारी दी गई।परिजनों का आरोप है की उसके दोस्तों ने ही रजत को लापता किया है जिसकी पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

वहीं भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने बताया की पुलिस अधिकारियों से मिलकर जांच की मांग की गई है।इस दौरान पूर्व पार्षद संजय उर्फ गुड्डू और कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी,जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर एडवोकेट आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369