Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में दो परिवारों की होली की खुशियां मातम मे बदली, दो युवक नहाते समय गंगनहर में हुए लापता

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़कीं में दो परिवारों की होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब दोनो परिवार के नहाने गए दो युवक गंगनहर में लापता हो गए।दरअसल मामला रुड़की का है जहां सोनाली पार्क गंगनहर में अलग अलग हादसों में दो युवक गंगनहर के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गए।होली के मौके पर दोनों अपने कुछ साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गए थे। जिसमें एक युवक की पहचान आदर्श नगर निवासी 22 वर्षीय विनय जबकि दूसरे युवक का नाम रजत, शेखपुरी रुड़की का निवासी बताया जा रहा है।

इसी बीच लापता होने पर गंगनहर किनारे बैठे दोनों युवकों ने शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते वो गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची सिविल लाईन कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की काफी तलाश की लेकिन कोई कामयाबी हाथ नही लगी । वही लापता युवक के डूबने कि खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया फिलहाल सिविल लाईन कोतवाली पुलिस ने दो दोस्तों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

वहीं इस घटना से रुड़की शहर में सन्नाटा पसरा है।इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली एस एस आई भैरू सिंह चौहान ने बताया कि दोनों युवकों के लापता होने के बाद गंग नहर में गोताखोरों की मदद ली जा रही है उम्मीद है कि दोनों को जल्दी तलाश लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369