Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के सिकंदर पुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार,पूर्व प्रधान समेत चार लोग घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में होली के त्यौहार पर कहीं खुशियां रहीं और कहीं पर हुडदंगियो ने जमकर हंगामा काटा। ताजा मामला रुड़की के सिकंदरपुर गांव का है जहां दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले जिसमें एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तुरंत ही 108एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से एक की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर कर दिया गया है। घायलों में गांव का पूर्व प्रधान भी शामिल है।

दरअसल भगवानपुर के सिकंदरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामवीर का अपने पड़ोसी अर्जुन के साथआमुली बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की दोनों ओर से धारदार हथियार चले पूर्व प्रधान रामवीर का आरोप है की अर्जुन पक्ष के जॉनी, नानू,आकाश,,और मांघा आदि ने हथियारों से उनके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया इस हमले में जहां रामवीर उनके पुत्र विशाल, सिद्धार्थ ,सौरभ आदि घायल हुए हैं

जिन्हें उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए हाय सेंटर के लिए रेफर किया गया है ।वहीं पूर्व प्रधान का आरोप है की आरोपी द्वारा हॉस्पिटल में आकर भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।फिलहाल मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस पूरी घटना की जांचने जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369