आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ पर आने वाले हर जायरीन की मन्नत मुरादें पूरी होती हैं यही वजह है की होली और शब ए बारात के मौके पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि यूपी पंजाब राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर शरीफ पहुंचे हैं जहां उन्होंने दरगाह पर फूल और चादर चढ़ाकर देश में अमन सलामती की दुआएं की हैं। आज दिन भर बड़ी संख्या में जायरीन कलियर शरीफ हजरत साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचते रहे।
इस दौरान दरगाह प्रबंधन द्वारा बाहर से आने वाले जायरीन के लिए उचित प्रबंध किए थे बताया जा रहा है की बृहस्पतिवार को भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।बृहस्पतिवार को जायरीन की बढ़ती संख्या को देखते हुए दरगाह प्रबंधन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। गौरतलब है की कलियर शरीफ हजरत साबिर साहब की दरगाह पर हर रोज हजारों की संख्या में जायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल रहते हैं माना यह जाता है की साबिर साहब के दरबार से कोई भी फरियादी खाली हाथ नहीं लौटता।
साबिर साहब किसी को निराश नहीं करते।शब ए बारात और होली के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने पर जायरीन के ठहरने के लिए मुसाफिर खाने को खोल दिया गया है जिसकी साफ सफाई भी करा दी गई है इतनाभी नहीं दरगाह की एंबुलेंस जो अभी तक इस्तेमाल में नहीं लाई गई थी वह भी दरगाह कार्यालय के सामने हर समय मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी जिसके चालक को भी सख्त निर्देश दिए गए है। दरगाह पहुंचे जायरीन शब ए बारात पर रात भर मस्जिदों में इबादत करते नजर आए इस दौरान उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाली की दुआएं भी मांगी हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला