Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के जौरसी जबरदस्तपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चले धारदार हथियार,एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के जोरासी जबरदस्तपुर गांव में होली के मौके पर दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें एक ही पक्ष के चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।हालांकि सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार चल रहा है।

वहीं घायल परिवार के मुखिया विजय पाल का कहना है की उनके घर के बाहर एक बाल्टी रखी थी जिसे लेकर आरोपी विकास,अनुज,गोपाल,अजय ,अभिषेक,काला,अनिल सुरेश नीटू आदि ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से उनके घर पर जोरदार हमला कर दिया जिसमें निहत्थे लोगों पर हमला इतना जबरदस्त था की घर के लोग कुछ समझ नहीं पाए और सभी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया जिसमें परिवार के चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल तहरीर के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घायलों में विजय पाल पुत्र बिशंबर, रेखा पत्नी राम लखन, नीलू पुत्री विजयपाल, विशाल पुत्र विजयपाल, दीपक पुत्र विजयपाल, प्रीति पत्नी दीपक , दीपांशु पुत्र विजय पाल, आदि घायल हुए हैं जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369