आरिफ नियाज़ी
लंढौरा रंगमहल में होली का त्यौहार पुरानी परंपरा के साथ बड़ी धूम धांम के साथ मनाया गया जहां पर कस्बे के बंजारा समाज के लोग देर रात ढोल नगाड़े लेकर रंगमहल में पहुंचे जहां उन्होंने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके परिवार का ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान जिला पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी भी मौजूद रहे।
इस दौरान ढोल नगाड़ों पर झूमते बंजारा समाज के लोग चैंपियन और उनके परिवार के साथ कस्बे में होली का दहन करने पहुंचे जहां चैंपियन और उनके बेटे ने होली का दहन किया।इस मौके पर ढोल नगाड़ों की थाप पर बंजारा समाज के लोग जुलूस की शक्ल में चैंपियन और उनके समर्थकों को लेकर मंदिर पहुंचे थे जहां पर होली का दहन किया गया है।
वहीं इस बाबत कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की होली का त्यौहार की पुरानी रस्म चली आ रही है बंजारा समाज के लोग पुराने समय से ही राजा महाराजाओं के समय से महल में अपने ढोल नगाड़े लेकर आते हैं और होली का दहन कराते हैं यह एक पुरानी परंपरा है जो आज तक चली आ रही है। बड़ी संख्या में हिंदू धर्म और सनातन धर्म के लोग उनके यहां आते हैं और होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।आज भी आज भी यह पुरानी परंपरा जारी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला