Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढौरा रंगमहल में कुंवर प्रणव सिंह ने धूमधाम के साथ मनाई शादी की सालगिरह, चैंपियन ने सुनाए एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रंगमहल लंढौरा में अपनी शादी की सालगिरह बड़ी धूम धाम के साथ मनाई।इस दौरान जहां भाजपा के कई बड़े नेता चैंपियन को मुबारकबाद देने पहुंचे थे वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने भी चैंपियन फैमिली को शादी की सालगिरह की बुके देकर शुभकामनाए दी।

सबसे पहले कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उनकी पत्नी रानी देवयानी बिष्ट समेत सभी परिवार के लोग मंच पर पहुंचे जहां चैंपियन और उनकी पत्नी द्वारा सालगिरह का केक काटा गया ।सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा की इस दौरान जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए वहीं चैंपियन ने एक से बढ़कर एक गाने सुनाकर समर्थकों को भी झूमने को मजबूर कर दिया।चैंपियन के समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,भाजपा नेता रामकुमार चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति समेत भाजपा के दर्जनो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369