आरिफ नियाज़ी
रुड़की। रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम में देश के शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही होली का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी और फूलों से जमकर होली खेली।इसके साथ ही कवियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।

सोमवार को रुड़की रामनगर कोर्ट परिसर स्थित हाल में अध्यक्ष विपुल वालिया के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शुरुआत में देश के शहीदों को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज स्कंध त्यागी ने अपने संबोधन होली को आपसी सौहार्द का त्योहार बताया। साथ ही उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से होली में सिंथेटिक रंगों की जगह प्राकृतिक रंग के इस्तेमाल का आह्वान किया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने हंसी-ठहाकों के बीच फूलों की होली खेली गई।

इस दौरान एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। इसे आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों का पर्व है, इसे मिलजुलकर मनाने से खुशियां बढ़ती हैं। एसोसिएशन के सचिव अनित चौधरी ने होली पर्व एकता व भाईचारे के साथ मनाए की अपील की। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में अपर जिला जज सुल्तान अहमद, ऐश्वर्या बोरा, त्रिचा रावत, उड़ीसा सिंह, रमा पांडे, इमरान मोहम्द खान, राजीव धवन, पुनीत कुमार, प्रतीक्षा केवश बानो, विधायक प्रदीप बत्रा, अध्यक्ष विपुल वालिया, सचिव अनित चौधरी, एड.अतुल शर्मा, राव नावेद, शीतल कालरा, अवशेष त्यागी, संजय कुमार, पंकज राठी, तेजसिंह सैनी, सुशील पाल,
आशीष शर्मा, रवि कौशिक, मुदस्सिर, श्रीकांत धीमान, हरीश शर्मा, अवशेष त्यागी, संदीप यादव, अनीरूध गोयल, शहजाद, नीरज चौहान, राव रासीद, विकास गुप्ता, नीलम, रजनी शर्मा, दिपाली त्यागी, सत्यवती वर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष वर्मा, फहीम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला