Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के नगला कुबड़ा गांव के मामले में युवती के कोर्ट मैरिज करने के बाद आया नया मोड़,केस दर्ज होने के बाद मीडिया के सामने रखा अपना पक्ष,जांच की मांग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा के नगला कुबड़ा गांव में युवती के फरार होने के बाद उसके परिजन मीडिया के सामने आए और अपना पक्ष रखा। इस दौरान युवती के परिजन आबिद ,वाजिद,सलीम, वसीम,और नईम आदि ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया की बीती 9जनवरी को उनकी बेटी आयशा को गांव का ही युवक लेकर फरार हो गया था इस दौरान लाखों की नगदी और लाखों के जेवरात साथ ले गई थी।

लेकिन इसी बीच युवक पक्ष के परिजन ने लड़की वापस करने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया इसके बाद आरोपी फैजान अजीम और साजिद ने उनके साथ गाली गलौच की । उन्होंने आरोप लगाया कि फोन पर विपक्ष गणों ने झूठा केस दर्ज कराया है जबकि उनके द्वारा घर में घुसकर किसी तरह की कोई लड़ाई मारपीट नहीं की गई इस केस में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है

उन्हें खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं जिसकी जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके ।इस दौरान आबिद काफी भावुक हो गया और उसने पुलिस अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369