Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की कैंप कार्यालय पर चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ खेली फूलों की होली,आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। निवर्तमान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने फूलों की होली अपने भारी समर्थकों के साथ मनाई जिसमें सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। दरअसल चैंपियन ने अपने कैंप कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का कार्यक्रम रखा था जिसमें बड़ी संख्या में लोग फूलों की होली खेलने पहुंचे थे। इस अवसर पर सैकड़ों समर्थकों ने फूलों की होली कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ खेली।

होली मिलन अवसर पर निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा कौमी एकता और आपसी सौहार्द की पहचान है। हम सभी को होली का पर्व मिलजुलकर मनाना चाहिए जिस तरीके से रंग-बिरंगे रंगों से भाईचारा कौमी एकता को बढ़ावा मिलता है उसी तरह हम सभी को हिंदुस्तान के इस गुलदस्ते को सजाते हुए होली का पर्व मनाना चाहिए। वही चैंपियन ने सभी देश प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी।

सर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष राम कुमार चौधरी ,राव फुरकान अली, सुभाष कुमार, बाबूराम शर्मा, लाल चंद गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुनील कुमार, विपिन कश्यप, राकेश कुमार, धारा विशाल ,फरमान ,रईस, अनु पुरी, संजय त्यागी ,सोनू, धर्मपाल ब्रह्मपाल मनोज आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369