आरिफ नियाजी
रुड़की नगर निगम हॉल में आजादी के महोत्सव की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा के विरासत ए रुड़की द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर देशभक्ति पूर्ण रुड़की महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है वह बहुत ही ऐतिहासिक कार्य है रुड़की के लोग उसे सदैव याद रखेंगे और आयोजक संस्था को सदैव याद करेंगे।
बैठक में विरासत ए रुड़की के महासचिव ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने विस्तार से रुड़की महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा अवगत कराया कि रुड़की महोत्सव में रंगोली भजन संध्या फैंसी ड्रेस कव्वाली कवि सम्मेलन मुशायरा शहीद मेला आदि का आयोजन किया जा रहा है 23 मार्च को मुख्य कार्यक्रम होगा उसमें नगर की प्रमुख संस्थाओं और वैज्ञानिकों साहित्यकारों कलाकारों पत्रकारों अभियंताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा ।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिमोहन गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया है तथा रुड़की में कार्यक्रम पहली बार हो रहा है ।शहीद मेले में सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाने की योजना है बैठक में नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए बैठक में रवि अग्रवाल ,कुलदीप कुमार, प्रोफेसर राजेश चंद्रा, राहुल शर्मा ,मुकेश यादव ,उपाध्यक्ष संजय गर्ग ,उपाध्यक्ष शायर अफजल मंगलोरी, राजेश सैनी, संजीव वर्मा, धीरज पाल पार्षद, अनूप सिंह राणा पार्षद ,सुरेश मलिक ,दिनेश सिंह पवार ,मुकेश अग्रवाल, अरविंद कुमार ,
डॉक्टर सुदेश कुमार शर्मा, रमेश चंद ,राजेंद्र जी ,विकास शर्मा एडवोकेट, सौरभ भूषण ,शरद पांडे, सुधीर बंसल, सतीश सैनी मनोज कुमार ,सुंदरलाल ,नितिन शर्मा ,अरविंद ,जितेंद्र कुमार ,इंद्रजीत यादव ,बीके कुश ,एसपीएस कौशिक ,अनिल वर्मा,आदित्य गर्ग, नरेश यादव, अंजलि राठी, राम शंकर सिंह, संजय राठी, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता विरासत ए रुड़की के अध्यक्ष डॉ राकेश त्यागी ने की तथा संचालन महासचिव ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने किया ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला