आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सबसे प्रसिद्ध होटल पोलेरिस को तहसील प्रशासन की टीम ने सील कर दिया इस कार्यवाही से होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।गौरतलब है की मोटल पोलरिस पर 86 लाख की धनराशि श्रमिको की बताई जा रही है जिसके लिए जिलाधिकारी हरिद्वार कार्यालय से आर सी भी जारी हो चुकी है भुगतान ना करने पर तहसील प्रशासन की टीम ने आज पोलरिस होटल के सभी गेट पर नोटिस चस्पा करते हुए सील लगाने की कार्यवाही की है।
दरअसल होटल पोलरिस शहर का जाना माना होटल था जहां पर हमेशा मंत्री से लेकर संतरी तक इस होटल में ठहरते थे लेकिन अचानक होटल स्वामी के निधन के बाद होटल के बटवारे का मामला कोर्ट विचाराधीन है। अब होटल की देखरेख कुछ कर्मचारी कर रहे थे आज तहसीलदार के आदेश पर नायब तहसीलदार अनिल कांबोज अमीन मनोज कुमार,अरुण शर्मा,दीपक गुप्ता, परवेज धीमान,अरुण चौधरी,राहुल कुमार,आदि के साथ मौके पर पहुंचे और होटल में सील लगाने की कार्यवाही की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला