आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की ब्लॉक में निर्वाचित ग्राम उप प्रधानों को ब्लॉक अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी बनेश कुमार ने भी देर से पहुंचे कुछ प्रधानों को शपथ दिलाई।इस मौके पर शपथ ग्रहण करने वालों में माधोपुर गांव की उप प्रधान मिनाज भी शामिल रही।उन्होंने बताया की वह आज से अपने गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।उन्होंने कहा की गांव की प्रमुख समस्याएं नाली सड़क खड़ंजा बनवाने की रहतीं हैं जिन पर अधिक ध्यान रहेगा।
उन्होंने कहा कि गांव के हालातबेहद खराब हैं आज तक कोई विकास कार्य नहीं हो पाया लेकिन अब बड़े पैमाने पर विकास होंगे गांव के गरीब को भी न्याय मिलेगा।वही ढडेडी गांव निवासी दीपा ने बताया की आज उन्होंने शपथ ली है की गांव का विकास बेहद ईमानदारी के साथ किया जाएगा।उन्होंने कहा की गांव के लोग लंबे समय से विकास ना होने से परेशान थे लेकिन अब जल्द कार्य होंगे।
इस दौरान ब्रह्मपुरी शंकरपुरी के उप प्रधान एव वरिष्ठ बसपा नेता धर्म सिंह ने कहा की गांव की जनता विकास चाहती है सरकार को भी ग्राम पंचायतों को मजबूत करना चाहिए देश की सबसे अधिक जनता गांव में बसती है जहां अभी तक भी उचित संसाधन नहीं है इसलिए गांव से पलायन रोकने के लिए सरकारों को गांव में सबसे पहले अच्छी शिक्षा,अच्छा स्वास्थ्य और रोजगार के साधन उत्तपन्न करने होंगे तभी गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा की उनकी प्राथमिकता गांव का विकास करना रहेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला