Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के बेलड़ा गांव के दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर चले धारदार हथियार,एक पक्ष के दो घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के बेलड़ा गांव में जामा मस्जिद के पास दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाई रिजवान और इरफान पुत्र शराफत गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तुरंत 108एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।

सिविल हॉस्पिटल में घायलों के साथ पहुंचे उनके परिजन गुलजार का आरोप है की बेलडा गांव निवासी मोमिन पुत्र सलीम,इरशाद पुत्र नूरा,गुल्लू पुत्र नूरा और मोनू,सोनू पुत्र गुल्लू ने मामूली बात को लेकर सुबह सवेरे धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए ।हालांकि रात्रि के समय भी दोनो पक्षों में विवाद हुआ था जिसके चलते रात में ही गांव में दोनो पक्षों में फैसला हो चुका था लेकिन आज सुबह सवेरे रिजवान इरशाद के घर अपना मोबाइल फोन लेने के लिए पहुंचा था

जहां सभी ने उसे पेड़ में बांधकर उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जैसे ही इसकी सूचना इरफान को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गया जहां सभी ने दोनो भाइयों को दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया भारी भीड़ गांव के लोगों की मौके पर जमा हो गई फिलहाल सिविल हॉस्पिटल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369