आरिफ नियाज़ी
मंगलौर के लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की तृतीय वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया । इस दौरान समिति का नए भवन को लेकर एक प्रस्ताव भी पास किया गया जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी द्वारा निर्माण कराने का समिति के कर्मचारियों को पूरा आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है उन्हें शिकायत मिली थी की किसानों को मिलने वाली फसलों की दवाई पर सब्सिडी नहीं मिल पा रही है
जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया अब आगामी समय में किसानों को पचास प्रतिशत सब्सिडी पर कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी जिसका लाभ किसानो को मिलेगा। स्वामी ने कहा की लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति लगातार आगे बढ़ रही है उत्तम चीनी मील और लक्सर मील समय पर गन्ना किसानों को भुगतान कर रहे है जल्द ही इकबालपुर चीनी मिल भी भुगतान में तेजी लाएगा ऐसी उन्हे आशा है।पर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीशवरानंद ने कहा की गन्ना किसानों को अपनी समस्या के समाधान के लिए काशीपुर जाना पड़ता था लेकिन उन्होंने हरिद्वार में 2 दिन गन्ना आयुक्त को बैठने के निर्देश दिए जिससे गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली।
अब गन्ना किसानों की समस्या हरिद्वार के अंदर ही सुनी जाएंगी उन्हे काशीपुर के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।स्वामी ने कहा वह भी किसान के बेटे हैं और हम इस बात को अच्छी तरह जानते हैं की किसान के सामने किस किस तरह की समस्याएं हैं। फसल को कैसे तैयार करते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा की हमारा यह प्रयास रहा कि प्रदेश का किसान खुशहाल हो उसे किसी प्रकार की दिक्कत ना हो लेकिन इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री कोशिश करते हैं की किसान को कोई दिक्कत ना हो।
भाजपा किसानों को समर्पित पार्टी है मजदूरों को समर्पित है मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया की मैं विश्वास दिलाता हूं की जब कभी भी आप किसी भी काम के लिए सरकार के पास जाएंगे हमारे पार्टी के नेताओं के पास जाएंगे आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी आप आइए हमारे पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों से कोई समस्या हो हमसे बात करिए हमारे से बात करिए सरकार में तमाम लोग जो हमारे काम करते हैं आप उनके पास जाइए और हर समस्या का समाधान हर सुख दुख में हमारी पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेगी।
मौके पर इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हित में निर्णय ले रही है किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर हो रहा है इकबालपुर चीनी मिल भुगतान करने में जरूर पिछड़ा हुआ है लेकिन उसके लिए भी प्रयास तेज गिर गए हैं गन्ना किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी उन्होंने गन्ना समिति भवन का निर्माण करने की घोषणा की गन्ना समिति चेयरमैन चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने कहां की आज समिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें समिति का आए हुए का ब्यौरा पेश किया गया है गन्ना किसानों का भुगतान समय पर हो उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रयास जारी है
गन्ना किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी रविंदर सिंह पनियाला डॉ मधु सिंह अध्यक्ष रेनू रानी,उपाध्यक्ष रामरती,बृजपाल सिंह,सईद अहमद,ओमपाल सिंह,राजदीप,चेयरमैन इकबालपुर गन्ना विकास समिति सुंदर सैनी,मास्टर सुंदर सैनी,पूर्व चेयरमैन मनोज सैनी,प्रेम सिंह,अनिल कुमार,रविंद्र सिंह,विकास मित्तल,सचिव अनंत सिंह आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला