आरिफ नियाज़ी
रुड़की के झबरेड़ा में पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह के आवास पर फूलों की होली खेली गई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा कांग्रेस विधायक ममता राकेश, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,पूर्व विधायक चौधरी यशवीर और पूर्व चेयरमैन डॉक्टर गौरव चौधरी ने अपने भारी समर्थकों के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री समेत सभी कांग्रेसी रागनी पर ठुमके लगाते नजर आए। हरीश रावत और चौधरी यशवीर ने कस्बे के लोगों के साथ जमकर फूलों की होली खेली।
इस दौरान झबरेड़ा से भाजपा के पूर्व विधायक एव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने भी कांग्रेसी नेताओं के साथ जमकर फूलों की होली खेली और जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी लोगों को रंगो के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की होली का त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है जिसमें सभी रंग आपसी भाईचारे का पैगाम देते हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा की भाजपा सरकार में सभी लोग बेहद परेशान हैं किसी को रोजगार नहीं मिल पा रहा है गैस सैलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं हर आदमी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार से लोगों का मोह भंग हो जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।पूर्व विधायक चौधरी यशवीर ने कहा की झबरेड़ा कस्बे के लोग हमेशा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक दुख एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते रहे हैं होली हो या ईद हो सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं झबरेड़ा का इतिहास हैं की आज तक भी यहां पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है लेकिन कुछ लोग कस्बे का माहौल खराब कर देना चाहते हैं जल्द चुनाव होने हैं जिसको लेकर कांग्रेस को भी तैयार रहना होगा।
इस मौके पर चौधरी प्रह्लाद सिंह ज्योति सिंह , डाक्टर दिनेश त्रिपाठी, चेयरमैन भीम सिंह, महेंद्र शर्मा, श्याम पाल, राजीव चौधरी,विवेक पार्षद राजबीर चौधरी ,सभासद राजपाल, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, आदिल फरीदी, प्रधान याकूब, सुशील राठी राजेंद्र प्रधान, प्रदीप मूलेवाला, बिकास, गौरव वर्मा, विपिन गर्ग,सेठपाल परमार, विकास त्यागी व यामीन आदि मौजूद रहें।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला