आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा अल्पसंखयक मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति दो दिन तक रुड़की में चली। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। दूसरे दिन शुरू हुई कार्यसमिति में सबसे पहले बीते वर्ष में भाजपा अल्पसंखयक मोर्चे के पदाधिकारी या उनके परिवार के लोगों की निधन पर शोक प्रकट किया गया और दो मिनट को मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई।
इस मौके पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक पहले से अधिक मजबूत हुई है देश प्रदेश के मुस्लिम समाज पहले से अधिक बड़ी तेजी के साथ भाजपा से जुड़ा है।आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज तेजी से भाजपा में शामिल हो रहा है।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा दिया है वह धरातल पर उतरा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं उन्होंने कहा की सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए जो योजनाएं चलाई हैं उनको घर घर तक पहुंचाना है ।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा की कार्यसमिति में प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम रहता है।राजनीतिक और शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।h इंतजार हुसैन ने बताया की जो भी कार्यकर्ता कार्यसमिति में पहुंचे हैं उन सभी से भाजपा की मजबूती और भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।इस मौके पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शाम सुने काकी भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और कार्य करता है आज भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर देश और प्रदेश की जनता तेजी के साथ भाजपा से जुड़ गई है देश के प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत को मजबूत किया है ।
आज देश को दुनिया में नई पहचान मिली है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीश गॉड में गया इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोहली, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति मयंक गुप्ता हरपाल साथी उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हरिद्वार जिला अध्यक्ष एजाज हसन ,पूर्व जिला महामंत्री नसीम सलमानी,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला