Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की तहसील में अनिल कुमार के कार्यभार ग्रहण के बाद अनुभाग संग्रह कार्यालय की बदली तस्वीर, साफ सफाई पर रहा विशेष ध्यान

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की तहसील में अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद गंभीर माने जाने वाले प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार पुनः रुड़की तहसील में अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।इस बार उन्हें वासिल बाकी नवीस के कार्यों का निर्वहन करने के लिए रुड़की तहसील में नामित किया गया है।इसके आदेश 31जनवरी को जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय द्वारा किए गए हैं।

अनिल कुमार ने अपना कार्यभार संभालते ही संग्रह अनुभाग कार्यालय की जर्जर और बदहाल हालत को बेहतर करना अपना फर्ज समझा और गढ़वाल आयुक्त के निरीक्षण से पूर्व संग्रह अनुभाग का सभी रिकॉर्ड का रख रखाव और कार्यालय में बड़े पैमाने पर साफ सफाई कराई। एक तरफ जहां इस कार्यालय में सिवाए गंदगी के कुछ नहीं था वहीं अनिल कुमार ने लाईट और परदों के अलावा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया। जिसके चलते आज संग्रह अनुभाग का कार्यालय काफी बेहतर नजर आ रहा है।

गौरतलब है की अनिल कुमार के प्रभार संभालने से पूर्व मात्र एक महिला अनुसेवक दिनभर अपनी ड्यूटी को अंजाम देकर इस कार्यालय से लौट जाती थी लेकिन आज संग्रह अनुभाग कार्यालय की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है अब इस कार्यालय में बड़ी संख्या में अमीन और चपरासी बैठे देखे जा सकते हैं जो अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

वहीं इस बाबत जब अनिल कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया की उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे कार्यालय को साफ सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है उनके काम में कभी भी कोई लापरवाही नहीं मिलेगी वह अपना कार्य समय पर करना जानते है इसीलिए उन्होंने संग्रह अनुभाग के कार्यालय को भी बेहतर बनाने की कोशिश की है जहां आज के समय में सभी लोग अपना कार्य करते नजर आएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369