आरिफ नियाज़ी
रुड़की के रामपुर स्थित खुर्शीद हॉस्पिटल गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार करने के भी बेहद माहिर हैं ताजा मामला मंगलौर का है जहां मिर्दगान मोहल्ला निवासी 55वर्षीय फहीम पुत्र गफूर को जब मंगलौर में कई हॉस्पिटल में उचित उपचार नहीं मिला तो उनके परिजनों ने डॉक्टर खुर्शीद से संपर्क कर उनके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां मात्र तीन दिन में ही फहीम अंसारी की सेहत में तेजी से सुधार आने लगा और धीरे धीरे उन्हे आराम मिलने लगा हालांकि फहीम को परिजनों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था
लेकिन जब वह उपचार के बाद ठीक हुए तो अपने परिजनों के साथ बेहद खुश नजर आए और उन्होंने डॉक्टर खुर्शीद का आभार प्रकट किया।
गौरतलब है की एक तरफ जहां रुड़की और आसपास के इलाकों में कुकुरमुत्तों की तरह जगह जगह हॉस्पिटल खुले हैं जिन पर स्वास्थ्य विभाग भी शिकंजा कसने में नाकाम है लेकिन वहीं कुछ ऐसे हॉस्पिटल भी मौजूद हैं जो मुनासिब फीस पर गरीब और निर्धन लोगों को बेहतर उपचार प्रदान कर रहे हैं जिनमें डॉक्टर खुर्शीद जैसे भी डॉक्टर हैं जो अपने पेशे के साथ साथ बाहर से आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दे रहे हैं।
इस दौरान मंगलौर निवासी फहीम ने बताया की उन्होंने डॉक्टर खुर्शीद का आभार जताया है जहां आकर उन्हें नई जिंदगी मिली है।वहीं डॉक्टर खुर्शीद का कहना है की फहीम की किडनी फेल हो चुकी थी इसके साथ साथ कई गंभीर बीमारी भी थी जिसके चलते उन्होंने फहीम के परिजनों को हायर सैंटर ले जाने की सलाह दी थी लेकिन उनके परिजन नहीं माने और खुदा का नाम लेकर उनका उपचार उनके हॉस्पिटल में ही शुरू कर दिया जिसके बाद उन्हें शिफा मिलती चली गई।और आज वह खुद अस्पताल से चलकर गए हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला