Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी,आर पी रतूड़ी पहुंचे रुड़की

Spread the love

आरिफ नियाजी

उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर आर बी रतूड़ी आज रुड़की पहुंचे और उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की ।इस दौरान डॉकटर आर पी रतूड़ी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अच्छी और सस्ती चिकित्सा सुविधा और अच्छी शिक्षा लोगों तक पहुंचाई है उसका लाभ जनता को मिल रहा है उत्तराखंड में जल्द ही नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं

जिसमें आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। आज आप कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने संगठन और पार्टी को लेकर चर्चा की है जिसमें कुछ बिंदु सामने आए हैं जल्द ही संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा जो भी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं उनका सम्मान पार्टी करेगी ।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी बेहद गंभीर है जन समस्याओं को लेकर पार्टी हमेशा प्रमुखता से आगे रहती है

अब नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ आम आदमी पार्टी लडेगी।इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह और आप के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस आदि समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369