आरिफ नियाज़ी
भारतीय चिकित्सा परिषद देहरादून उत्तराखंड के द्वारा यूनानी पैथी के सदस्य हेतु कराए गए चुनाव मे रुड़की निवासी डॉक्टर मतिउल्ला को निर्विरोध सदस्य चुन लिया गया जिसके बाद उनका यूनानी पद्धति के अन्य डॉक्टर ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी।
दरअसल 27 फरवरी को डॉक्टर अरूण कुमार त्रिपाठी निदेशक आयुर्वेद एवम यूनानी सेवाये उत्तराखंड ने प्रमाण पत्र प्रदान कर डॉक्टर मतिउल्लाह की सदस्यता की घोषणा की।
गौरतलब है की भारतीय चिकित्सा परिषद मे यूनानी का मात्र एक सदस्य है और नामित सदस्य एक भी नही है जबकि आयुर्वेद के नामित सदस्य चार है। चुनाव प्रक्रिया मे 8फरवरी को नामांकन होना था और 14 मार्च नामांकन वापसी की तारीख थी।जिसमे सर्वसम्मति से सभी जिम्मेदार यूनानी चिकित्सको ने एक मत होकर डॉक्टर मतिउल्लाह मजीद को चुन लिया था।जिससे किसी और उम्मीदवार ने अपना नामांकन नही किया।
सदस्यता ग्रहण करने के दौरान बीसीपी के पूर्व यूनानी सदस्य डॉक्टर नवेद आजम,डॉक्टर नदीम अहमद डॉक्टर आस मोहम्मद डॉक्टर मोहम्मद गय्यूर डॉक्टर अहमद फारुकी डाक्टर गय्यूर अहमद,डॉक्टर शहाबुद्दीन डॉक्टर वाहजुददीन डॉक्टर जावेद अख्तर आदि मौजूद थे जिन्होने नये सदस्य का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला