आरिफ नियाजी
हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव के निर्देशों के क्रम में आज प्राधिकरण की टीम ने 2 स्थानों पर अनधिकृत व्यवसायिक भवन तथा प्लॉटिंग पर सील की कार्यवाही की।इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी की बिना प्राधिकरण की अनुमति के
शिकारपुर पुलिया के पास लंढौरा में एक अनाधिकृत प्लॉटिंग और लंढौरा में एक व्यावसायिक भवन का निर्माण हो रहा है जिसे प्राधिकरण की टीम ने गंभीरता से लेते हुए सील लगाने की कार्यवाही की है।
प्राधिकरण की इस कार्यवाही में डी0एस0रावत सहायक अभियंता , संजीव अग्रवाल अवर अभियन्ता तथा प्राधिकरण स्टाफ रवि कुमार , गोविंद सिंह , सोहन तथा गौरव आदि शामिल रहे जिनकी उपस्थिति में सील लगाने की कार्यवाही सम्पन्न की गयी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला