Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्षों का हुआ फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के प्रकाश होटल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचें भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्ष धीरज पाल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा की आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई मजबूती दी है भारत का विदेशों में भी डंका बज रहा है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। जिला अध्यक्ष ने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है जिसके पास सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर झबरेड़ा से भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है ।

देशराज कर्णवाल ने कहा की डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी जिसमें भाजपा अनुसूचित मोर्चे की भूमिका अहम रहेगी।उन्होंने कहा की भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है उससे पार्टी कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित हैं।उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो अब लोकसभा चुनाव में इतिहास रचने का काम करेगी।इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धीरज पाल ने कहा की पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा की जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा जिसमें सक्रिय और ऊर्जावान पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी अरविंद गौतम,सोनू धीमान,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369