Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के आवास विकास में मिलेगा मामूली फीस पर बेहतर उपचार, विधायक प्रदीप बत्रा ने किया शुभारंभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की शहर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है ।आवास विकास के बालाजी पोली क्लीनिक का आज भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने शुभारंभ किया। इस क्लीनिक पर छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुणाल चौधरी और नाक गला कान विशेषज्ञ डॉक्टर ए आर गोयल साढ़े चार से रात नौ बजे तक मरीजों को देखेंगे। इतना ही नहीं हर रविवार को गरीब और बेसहारा लोगों का निशुल्क उपचार होगा।

इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की रुड़की शहर चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है लोगों को बेहतर उपचार मिले इससे बढ़कर कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा की समाज में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है डॉक्टरों को भी मुनासिब फीस पर मरीजों का उपचार करना चाहिए। प्रदीप बत्रा ने कहा की आवास विकास में खोले गए क्लीनिक पर मात्र दो सौ रुपए फीस रखी गई है जिससे आम आदमी भी डॉक्टर तक पहुंच सकेगा रुड़की शहर में नाक कान गला आदि के लिए हरिद्वार और देहरादून के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब रुड़की के लोगों को मुनासिब रेट पर बेहतर उपचार मिलेगा।

इस मौके पर अंशुल त्यागी और अनूप बंसल ने बताया की उनके क्लीनिक खोलने का मकसद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है । रुड़की में शाम के समय डॉक्टरों की अक्सर कमी देखने को मिल रही थी आवास विकास में अब शांबके समय डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।इस मौके पर मोहित नामदेव,अंकित सैनी,डॉक्टर एन डी अरोड़ा,डॉक्टर बी के मलिक,डॉक्टर विभु शर्मा,डॉक्टर राव फरमान,डॉक्टर मुनीर आर्थो,डॉक्टर तनवीर फातिमा आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369