आरिफ नियाज़ी
रुड़की गंगनहर किनारे गुर्जर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।दरअसल राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट की अध्यक्षता एवं महासचिव अंतर पाल सिंह और कोषाध्यक्ष वीर सिंह पंवार के संयुक्त संचालन में गुर्जर प्रतिभाओं का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामपाल सिंह प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र सिंह निवर्तमान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा आदि ने अपने विचार रखे।
सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद गुर्जर समाज की स्मारिका का संयुक्त रुप से विमोचन मौजूद अतिथियों,समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा संरक्षकों द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करना है जिससे बच्चे राष्ट्र एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सके।गुर्जर समाज के प्रतिभावान कक्षा 12 व कक्षा 10 के छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा समाज में सरकारी सेवाओं में चयन हुए बालक -बालिकाओं का भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया समाज में चुने गए
प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख , जिला पंचायत सदस्यों का भी शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर बलराम म्यूजिक मुंडलाना ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित समाज के सभी महापुरुषों का मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में आसफ नगर के चौधरी धर्मेन्द्र सिंहउर्फ सोनू व चौधरी राजू ने की। गुर्जर मिलन समिति के पदाधिकारियों व संरक्षक मंडल ने संयुक्त रूप से बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए संरक्षक अनिल कुमार पवार ने गुर्जर मिलन के कार्य की सराहना की ,ओंकार सिंह चौहान ने वर्ष 2002 से गुर्जर मिलन समिति द्वारा किए जा रहे समाज उत्थान के कार्यो पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज अपनी नेक कमाई से गुर्जर भवन में जो सहयोग दे रहा है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है
।मा०- दिनेश सिंह बिजोपरा
ने गुर्जर मिलन में हो रहे कार्यों के विषय में बताते हुए कहा की हमारा समाज दानवीर है और यह भवन निर्माण उसका एक जीता जागता उदाहरण है ।मुख्य अतिथि के डॉ रामपाल सिंह ने समाज को आश्वस्त किया कि गुर्जर भवन पर बहुत जल्द ही लिंटर डाला जाएगा। करके कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाएगा और समय-समय पर हमारे सहयोग की आवश्यकता पड़ी तो उसे पूर्ण किया जाएगा । रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने गुर्जर भवन के निर्माण कार्य में हर संभव प्रयास करने का वादा किया । समाज के अनेक लोगों ने घोषणाएं की जिससे यह प्रतीत हो रहा है की भव्य गुर्जर भवन जल्द ही बनकर हमारे सामने होगा कोषाध्यक्ष मास्टर वीर सिंह पवार ने अपने कार्य कार्यकाल में प्राप्त धन और व्यय धन विवरण सबके सामने रखा।
अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर लगभग 350 छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर अनिल कुमार पवार, विजय पाल सिंह चौहान, ओंकार सिंह चौहान, मास्टर दिनेश सिंह बिजोपुरा,मास्टर गौतम सिंह,,रोहितास आर्य, सोपाल सिंह ,डॉक्टर विजय कुमार प्रधान , सतीश चौधरी, कर्नल नरसिंह , भंवर सिंह ,शक्ति सिंह मुखिया ,संजीव नागर ,विजय पाल सिंह ,जगत सिंह आर्य, विक्रम सिंह सोनू, रविंद्र कुमार ,अवनीश कुमार, के पी सिंह ,मैन पाल सिंह ,
अमरीश कुमार ,मास्टर बबलू आधाना,मास्टर ईश्वर सिंह, मास्टर सतीश पाल, मास्टर आलोक पंवार,मास्टर कुलदीप,मास्टर प्रमोद कुमार, श्री दिवेश कुमार, राकेश कुमार ,डॉ पीतम सिंह ,बाबूराम ,शेर सिंह, ईश्वर पाल, निशू सिंह ,देवेंद्र चौधरी ,धीरेंद्र सिंह, पवन सिंह, नीरज चौधरी ,अमन कुमार, सुकलाल गुर्जर, मास्टर वीर सिंह पवार ,अंतर पाल सिंह , मास्टर केहर सिंह, मास्टर संजय कुमार,आदित्य सिंह, मास्टर संदीप कुमार ,धर्मेंद्र सिंह ,मास्टर ठाठ सिंह,सुभाष सिंह ,ओंकार सिंह ,कपिल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन विजेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रहलाद सिंह, चेयरमैन सुशील कुमार, चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह पनियाला ,अशोक कुमार ,राजेंद्र सिंह चेयरमैन ,प्रदीप कुमार चेयरमैन, नेपाल सिंह कसाना, शिव कुमार हामड़ा, आदित्य सिंह, बृजपाल सिंह,प्रधान सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला