Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के साउथ सिविल लाइन में एक करोड़ की लागत से बनेगी पानी की टंकी, पार्षद डॉक्टर नवनीत शर्मा ने किया शिलान्यास

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की शहर लगातार विकास की ओर अग्रसर है जिसके चलते साउथ सिविल लाइन में विश्व बैंक और योजना इकाई के माध्यम से उत्तराखंड पेयजल निगम एक पानी की टंकी का निर्माण कर रहा है जो लगभग एक करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी आज साउथ सिविल लाइन के पार्षद डॉ नवनीत शर्मा द्वारा सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पानी की टंकी का शिलान्यास किया गया इस मौके पर आस्थान के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस दौरान नगर निगम पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने कहा कि नगर निगम के द्वारा लगातार उनके वार्ड में विकास कार्य जारी है

जिनका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है डॉ शर्मा ने कहा कि साउथ सिविल लाइन में सबसे अधिक परेशानी बदहाल सड़कों की थी जिन्हें धीरे-धीरे दूर कर दिया गया है उनके वार्ड में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या ना रहे इसके लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं आज वर्ल्ड बैंक की योजना के तहत पेयजल निगम द्वारा एक पानी की टंकी का शिलान्यास किया गया है जिससे स्थानीय लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग पिछले काफी समय से शुद्ध पानी की मांग कर रहे थे जिसके चलते उनके वार्ड में पानी की टंकी नहीं थी

लेकिन अब पानी की टंकी का निर्माण शुरू करा दिया गया है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। पानी की टंकी लगने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा इस मौके पर चंद्रपाल मलिक जमशेद अली इस्पेक्टर पीपी सिंह कुबेर दत्त शर्मा केपी सिंह मास्टर रविंद्र कुमार डॉक्टर धनप्रकाश डॉक्टर जलेश्वर दयाल शर्मा मास्टर सुशील सैनी परवेज अली आजाद अली जमशेद अली सैयद मुजाहिद हुसैन शिवराज शर्मा जगपाल शर्मा प्रधानाचार्य अशोक शर्मा केशो राम शर्मा धर्म सिंह सैनी अरविंद कारपेंटर सलीम अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369