शामिक
रुड़की महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी वहीं रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर शहर के साथ साथ देश और प्रदेश की सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने श्री सनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर सिविल लाइन पर श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद भी वितरित किया।
इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भगवान शिव के दरबार में जो भी आता है शिव जी उसकी मुराद पूरी करते हैं कोई खाली हाथ नहीं लौटता भगवान शिव की सभी पर दृष्टि बनी रहे यही उनकी मनोकामना है। उन्होंने कहा की नगर में सुख शांति और समृद्धि कायम रहे यह प्रार्थना भगवान शिव से की गई है।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी समाज सेविका मनीषा बत्रा द्वारा शिव मंदिरसिविल लाइन रुड़की में जल अभिषेक कर रहे श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर नरेश यादव,राहुल,अमित,निशांत राणा, संजय त्यागी मंडल अध्यक्ष आशु गोठी,अंकुर मिनोचाआदि समर्थक मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला