आरिफ नियाज़ी
रुड़की जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद सभी मंडल अध्यक्षों का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष अफजाल अली के आवास पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया ।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार कर दिया गया है जिसकी कार्यकारिणी में 12 मंडल अध्यक्षों को स्थान दिया गया है उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।तथा पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।अफजाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत से देश और प्रदेश लगातार विकास और उन्नति कर रहा है यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे ज्यादा विधायक और सांसद मौजूद है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और आम आदमी को योजनाओं का लाभ दिया है
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ भी आम आदमी तक पहुंच पा रहा है मंडल अध्यक्षों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं को वह घर-घर तक पहुंचाएं ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का ही है और हरिद्वार लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही परचम लगाएगा इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा नगर से मोहम्मद इंतशार उर्फ भुरू गाड़ा ने अपने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष अफजाल अली और भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का आभार प्रकट करते हुए कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे।
इस दौरान झबरेड़ा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष तंजीम अली ने भी भाजपा नेताओं समेत अफजाल अली का आभार प्रकट करते हुए भाजपा की मजबूती का संकल्प लिया।इस मौके पर मंगलौर नगर के अमजद हुसैन,असगर हुसैन,मंगलौर ग्रामीण से श्रीमती फिरदौस,लहबोली निवासी डॉक्टर कुर्बान अली समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला