Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने किया बीस लाख की इंटरलॉकिंग सड़क शिलान्यास

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने शनिवार को ढंडेरा में 20 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग सड़क का शिलान्यास किया। इससे पहले यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया।
भाजपा लंढोरा मंडल अध्यक्ष रवि राणा के प्रार्थना पत्र पर राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी के प्रस्ताव पर ढंडेरा नगर पंचायत में राज्य योजना से सड़क का प्रस्ताव पारित हुआ। सुबह राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने सड़क का शिलान्यास किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि सड़क बनने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। काफी समय से स्थानीय लोगों की ओर से सड़क की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सड़क पूरी गुणवत्ता के साथ बनेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि राणा ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षो से स्थानीय लोगों के साथ खड़े हैं। जिस कारण उन्हें क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या की जानकारी है। उनके द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में राज्य योजना, सांसद निधि से काफी काम भी कराएं गए है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा भी क्षेत्र में काफी काम कराए गए हैं।

इस सड़क को लेकर भी उनकी ओर से राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी को ज्ञापन दिया गया था रवि राणा ने कहा कि जल्द ही ढंडेरा नगर पंचायत नये लुक में दिखाई देंगी। इस मौके पर किरण सिंह, पार्वती रावत,भागीरथी रौतेला, प्रभा बूड़ाकोटि, उमा कठात, ऊमा नेगी, प्रविता सैनी, मुनेश पाल, संगीता रावत, प्रभा मंजिला, अतुल राणा, रवि राणा,मयंक पाल, पुरुषोत्तम भारद्वाज, रामकुमार वालिया,अमित राणा, पवन तोमर, राहुल, आकाश,हरपाल सिंह, डॉक्टर सुरेश चौधरी,रतन सिंह,मोहर सिंह, नरेश त्यागी, महेश चंद्र भारद्वाज, राकेश त्यागी, मुकेश चमोली, चंदन सिंह, अशोक कुमार पांडे, विकास पाल, शेखर पुंडीर, जितेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369