आरिफ नियाज़ी
रुड़की जिले की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की आज घोषणा की गई जिसमें 12अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली द्वारा इसकी एक सूची जारी की गई है।जिसमें भगवानपुर नगर से शादाब अहमद,भगवानपुर ग्रामीण से उवैश अहमद, झबरेड़ा नगर मोहम्मद इंतशार, झबरेड़ा ग्रामीण डॉक्टर तंजीम निजामी,सुभाषनगर राव अजमल खां,पिरान कलियर मुरसलीन,रुड़की पूर्वी प्रभजोत,रुड़की पश्चिम सलमान साबिर,खानपुर से सलामत खान,लंढौरा रियासत उर्फ भूरा,मंगलौर नगर अमजद हुसैन,मंगलौर ग्रामीण श्रीमती फिरदौस को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली ने बताया की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से भाजपा और अधिक मजबूत होगी और लोकसभा चुनाव में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी।भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन,प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,और जिला प्रभारी चौधरी भीम सिंह के निर्देश पर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है जिसका लाभ मोर्चा की मजबूती में भी मिलेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला