आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सोलानी पुल के पास से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई मृतक युवक सुनील कुमार पुत्र फूल सिंह इब्राहिमपुर देह गांव का निवासी था जो बीती 10 फरवरी को घर से काम के लिए निकला था जो शाम तक भी घर नहीं लौटा। मर्तक के परिजनों के मुताबिक सुनील कुमार बॉक्स और संदूक आदि बनाने का काम रुड़की की एक दुकान पर पर करता था शाम के समय काम के बाद वह घर पर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की जगह जगह तलाशने के बावजूद भी सुनील कुमार का कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
आज 4 दिन बाद सुनील का शव सोनाली पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया है जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम ग्रह पर भेज दिया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
हालांकि मृतक के चेहरे पर गहरी चोट के निशान भी लगे है सुनील कुमार की हत्या हुई है या आत्महत्या है फिलहाल यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल मृतक के घर पर कोहराम मचा है उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी सुनील पर थी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला