आरिफ नियाज़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवानों के बलिदान को याद रखते हुए बीएसएम तिराहे पर स्थित भगत सिंह स्मारक पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल जलाकर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशीर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ओबीसी विभाग आशीष सैनी द्वारा की गई।
आशीष सैनी ने कहा कि देश पिछले दिनों से जिस तरह के हालातों से गुजरा है हम उसकी कठोर निंदा करते हैं और जो लोग उस अटैक में शहीद हुए हैं उनके परिवार की तरफ सहानुभूति करते हुए उन शहीदों को हम नमन करते हैं वहीं प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता द्वारा सभी शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और उन्होंने कहा कि उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा वही जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशशीर ने कहा कि पुलवामा जिले में जो घातक हमला हुआ वह बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। कांग्रेस जनों द्वारा कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर आशीष सैनी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ओबीसी विभाग रणवीर नागर प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओबीसी विभाग सचिन गुप्ता प्रदेश महामंत्री रितु कंडियाल मोहम्मद मुबशशीर जिला अध्यक्ष अबरार अली सुशील कश्यप लव त्यागी सुभाष सैनी मनोज जैन आदिल फरीदी शैलेंद्र सिंह तुषार अरोड़ा,
नवीन जैन सोराब अली,जीशान अली,मोहम्मद वसीम,मोहम्मद अनस,
सरफराज अलीसलमान,अर्सलान अली,शाहबाज अली,मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद जावेद, मोहिन खान
अब्दुल रहमान आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला