Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर पहुंचें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,तीस करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सुना कुछ समस्याओं का निदान मौके पर ही कर दिया गया जबकि कुछ गंभीर समस्याओं के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जांच करने के मंत्री ने निर्देश दिए हैं आज के सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतें चकबंदी चकरोड़ और सरकारी तालाबों पर कब्जे की अधिक रहीं जिनका समाधान करने के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

दरअसल सरकार जनता के द्वार जिले के अधिकारी सुबह से ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंच चुके थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भगवानपुर और बहादराबाद के लगभग 31 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा की सिंचाई विभाग,लोकनिर्माण विभाग और जिला पंचायत राज विभाग द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

सतपाल महाराज ने कहा की आज के कार्यक्रम में जनता की 160 समस्याओं को प्रमुखता से सुना गया है। जिनमे कुछ का समाधान कर दिया गया है बाकी की अधिकारियों से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा की सरकार गांव गांव के विकास करने के लिए बेहद गंभीर है प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है इस तरह के कार्यक्रम पूरे उत्तराखंड में आयोजित कराए जाएंगे।इस मौके पर जिला पंचायत द्वारा भी निर्माण कार्यों का लोकार्पण कराया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल, करुणा कर्नवाल,बैजन्ती माला,भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,प्रधान कुलदीप चौधरी भाजपा नेता जमीर हसन समेत ज़िले के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369