आरिफ नियाजी
रुड़की के मेहवड खुर्द गांव निवासी एक कारोबारी ने दूसरे कारोबारी से अपने बकाया आठ लाख ना दिए जाने पर जहर का सेवन कर लिया जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया युद्धवीर ही अपनी गाड़ी से पीड़ित कारोबारी को सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां से वह अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गया। हालांकि अमरीश की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है।
वहीं पीड़ित युवक के परिजनों का आरोप है की अमरीश सैनी के रुड़की निवासी एक कारोबारी युद्धवीर ने एक साल पहले एक चैंबर बनाने की मशीन खरीदी थी जिसके चलते कारोबारी युद्धवीर पर आठ लाख रुपए बकाया चल रहे थे जिसके लिए वह आज कल आज कल में देने के वायदे करता रहा आज सुबह जब वह युद्धवीर के घर पर अपने पैसे लेने गए तो उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।
जबकि उनके बेटे को दूसरे लोगों का कर्ज लौटाना था और वह इसी को लेकर अक्सर मानसिक तनाव से गुजर रहा था जिसके बाद उनके पुत्र ने जहर का सेवन कर लिया। फिलहाल अमरीश की हालत को नाजुक देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे हायर सैंटर रैफर किया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला