Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण पर की सख्त कार्यवाही

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण की टीम लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रही है जिसके चलते तीन व्यवसायिक भवनों पर सील की कार्यवाही की गई।
प्राधिकरण की टीम ने रामपुर चुंगी पर एक निर्माणाधीन भवन को सील किया गया है जबकि दो अन्य स्थानों पर प्राधिकरण द्वारा सील की कार्यवाही की गई है।

इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने कहा की अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की प्राधिकरण की बिना अनुमति के चल रहे सभी निर्माण कार्यों पर प्राधिकरण की सख्त नजर है अवैध रूप से चल रहे निर्माण पर प्राधिकरण सख्त कार्यवाही करेगा। इस मौके पर प्राधिकरण के अवर अभियंता संजीव अग्रवाल तथा प्राधिकरण स्टाफ रवि कुमार , गोविंद सिंह, सोहन तथा गौरव आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369