आरिफ नियाज़ी
रुड़की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर अफजाल अली के नाम की घोषणा की गई है।अफजाल अली जैसे ही अपने गांव भंगेड़ी पहुंचे तो उनका ढोल नगाड़ों से उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान अफजाल अली ने कहा की उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अफजाल अली ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विश्वास का जो नारा दिया है
वह सही साबित हो रहा है आज देश के सभी वर्ग के लोग यहां तक की मुस्लिम समाज भी समझ चुका है की उनका भला सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है लोकसभा चुनाव में भी पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है यही कारण है की आज देश की जनता प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित हो चुकी है पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। भाजपा नेता ने कहा की वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अब पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता अफजाल अली के आवास पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।
उन्होंने कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी मुकेश कोहली के अलावा सभी नेताओ का इसके लिए उन्होंने धन्यवाद किया।इस मौके पर मोहम्मद साजिद, नासिर अली,परवेज, उमर गुल ,सोनू लंबरदार ,मोहम्मद अकील, नसीम प्रधान ,उमर गुल, निसार अहमद, जावेद, इरफान,ठेकेदार विशाल कश्यप क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र प्रधान जिला पंचायत सदस्य शहजाद अली सतपाल कश्यप तारीक मलिक काशिफ मुनासिब अली मोहम्मद समद इमरान अली शहीद मिस्त्री रोशन दुकानदार शकील अहमद मुस्तकीम मुंतजीर सलमान सोनू लंबरदार आदि मौजूद रहे

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला