Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किस किसान संगठन के नेता को बताया दलाल और किसानों के नाम पर धंधा करने वाला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने एक किसान नेता को किसानों के नाम पर दलाली और धंधा करने वाला बताया है अंबावता ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कुछ लोग अपने स्वार्थों के लिए कुछ मुट्ठीभर किसानों को साथ लेकर अपने आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हैं जबकि उनकी हकीकत सब जानते हैं।

ऋषिपाल अंबावता ने भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी को लेकर कहा की उनकी सोच किसान हितैषी नहीं है वह केवल अपने स्वार्थों को लेकर संगठन के माध्यम से दलाली करते हैं। यही कारण है की ऐसे लोगों को उन्होंने संगठन से बहार निकालने का काम किया है।अंबावता ने कहा की भारतीय किसान यूनियन अंबावता किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा।

उन्होंने कहा की गन्ना किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस हैं चीनी मिल समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं इकबालपुर चीनी मिल पर करोड़ों का भुगतान बकाया है जिसे मील प्रबंधन देने में गंभीर नहीं है यही कारण है की भाजपा सरकारों से किसानों का मोह भंग हो रहा है।उन्होंने कहा की किसानों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा जिसकी जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369